July 23, 2026

अवैध हथियार सहित आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम संदीप है आरोपी बल्लबगढ़ के गांव मच्छ्गर का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने अपने सूत्रो से प्राप्त सूचन से देशी कट्टा सहित गांव मच्छ्गर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लबगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांव के किसी लड़के के साथ झगडा हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए भरतपुर गांव घाटमिका से पांच हजार रूपये में 10 दिन पहले देशी कट्टा खरीद कर लाया था।