September 26, 2026

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम लेखराज उर्फ कर्मबीर है।

आरोपी फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आऱोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से नीलम चौक के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी पिस्तोल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।