July 6, 2026

देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आने की निकासी वसीम के रूप में हुई है।आरोपी शौकीन इकट्ठा रखता था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम वसीम है जो एनआईटी एरिया का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिटी बल्लभगढ़ एरिया से आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद किया गया। आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को हथियार रखने का शौक रखता है। आरोपी यह पिस्तौल कहां से खरीदकर लाया था इसके बारे में जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।