June 26, 2026

ऑटो चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरीशुदा वाहन किया बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में वाहन चोरी के मामलों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत अपराध शाखा NIT की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी हुआ ऑटो भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि उर्फ घेटा के रूप में हुई है, जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फरीदाबाद का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, राजीव कॉलोनी निवासी कुंवरपाल ने शिकायत दी थी कि 23 दिसंबर 2025 को वह ESIC अस्पताल, NIT-3 गया था। जब वह वापस लौटा तो उसका ऑटो गायब था। इसके बाद थाना SGM नगर में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है, जिनमें लड़ाई-झगड़ा, चोरी और आर्म्स एक्ट के केस शामिल हैं। वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी करता था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।