June 15, 2025

टैक्टर पर सवार होकर हरियाणा विधानसभा पहुंचे अभय सिंह चौटाला, विधायक पद की ली शपथ

Chandigarh/Alive News : हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके विधायक अभय सिंह चौटाला ने आज शपथ ले ली है। अभय सिंह चौटाला हरियाणा विधानसभा में टैक्टर पर सवार होकर शपथ लेने पहुंचे। बता दें, कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में जनवरी 2021 में उन्होंने इस्तीफा दिया था। अब फिर से ऐलनाबाद उपचुनाव जीतने के बाद स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने उन्हें शपथ दिलाई।