March 29, 2024

ऐलनाबाद उपचुनाव के तीसरे राउंड में अभय चौटाला ने गोबिंद कांडा को पछाड़ा

Chandigarh/Alive News : कड़ी सुरक्षा के बीच ऐलनाबाद उपचुनाव के वोटों की सिरसा में गिनती शुरू हो चुकी है। मतगणना के दौरान 16 नाके लगाए गए हैं। दो पैरामिलिट्री कंपनियों के जवान तैनात किए गए हैं। इसके लिए तीन कंपनियों को रिजर्व रखा गया है। कार्यकर्ताओं के मोबाइल बाहर रखवाए गए हैं। बता दें, कि नोटा समेत 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। चुनाव 30 अक्तूबर को हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद उपचुनाव में तीसरे राउंड के नतीजे आ गए हैं। भाजपा-जजपा के गोबिंद कांडा को 8017, इनेलो के अभय सिंह चौटाला को 11,225 और कांग्रेस के पवन बेनीवाल को 6547 वोट मिले हैं। 3208 वोटों से अभय चौटाला आगे हो गए हैं। उन्होंने दूसरे राउंड के बाद और बड़ी बढ़त बनाई है। इनेलो के वर्करों में उत्साह दिख रहा है।

किसान आंदोलन को समर्थन देने की बात पर अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा दिया था। इनेलो नेता इससे पहले भी यहां पर कई बार उपचुनाव जीत चुके हैं। ऐलनाबाद उपचुनाव में दूसरे राउंड के नतीजे आ गए हैं। भाजपा-जजपा के गोबिंद कांडा को 4645, इनेलो के अभय चौटाला को 6915 और कांग्रेस के पवन बेनीवाल को 4144 वोट मिले हैं। 2270 वोटों से अभय चौटाला आगे हो गए हैं। उन्होंने पहले राउंड के बाद बड़ी बढ़त बनाई है।