September 16, 2026

आप के राज्यसभा सांसद पहुंचे संतोष यादव के निवास पर, पार्टी से निष्कासन की अटकलों पर लगा विराम

Faridabad/Alive News : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डा. सुशील कुमार गुप्ता बीती रात एनआईटी- 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं प्रवासी नेता संतोष यादव के निवास पर पहुंचे। इस मौके पर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ राज्यसभा सांसद का बुक्के व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर गुप्ता ने चाय पर कार्यकर्ताओं के साथ आगामी नगर निगम चुनाव की चर्चा की।

इस मौके पर मौजूद व्यापार मंडल के प्रधान हीरा पंसारी, पूर्वांचल जिला अध्यक्ष राजपाल झा और कई सामाजिक संगठन के सामने संतोष यादव के पार्टी से निष्कासन की अटकलों को दूर किया और राज्यसभा सांसद ने कहा कि किसी तरह की अफवाह में न आए और डॉ. सुशील गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा कि संतोष यादव पार्टी की रीड़ की हड्डी है और समर्पित कार्यकर्ता है और जल्दी ही संतोष यादव को जिम्मेदारी दी जाएगी। राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने सारी अफवाह को दूर कर दिया और कहा कि पार्टी प्रवासियों के सुरक्षा और मान सम्मान में कोई कसर नही छोड़ेगी।

वहीं आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जोन अध्यक्ष अमन गोयल ने कहा कि प्रवासी नेता संतोष यादव के नेतृत्व में एनआईटी 86 विधानसभा का नगर निगम चुनाव लड़ेंगे और आम आदमी का एक- एक कार्यकर्ता संतोष यादव के साथ है और सभी मिलकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे।इस मौके पर आम आदमी पार्टी व्यापार जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तेजवंत, समाजसेवी जगदीश नेताजी, वीरसेन शर्मा, शीतल, विनोद यादव, जोन व्यापार अध्यक्ष अमन गोयल, सुरेश, चंदन, केशव वर्मा, अमरजीत, सुदर्शन यादव, राणा यादव, रोशन लाल, छठ कमेटी के संरक्षक त्रिलोक तंवर, गुड्डी बघेल, रीता, सरोज, संगीता, दीपक कसाना, शशिकान्त कुशवाह मौजूद रहे।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संतोष यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष से बहस के बाद उन्होंने खुद पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि प्रवासियों से सम्बंधित आप पार्टी मुझे बड़ी जिम्मेदारी शुरु से दे रही थी। संतोष यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप पार्टी से आज तक कुमार विश्वास, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव को बाहर नही निकाला। जबकि ये पार्टी विरोधी हो गए है। जिन्होंने ये अफवाह फैलाई है वो अब शर्मिदा है और माफी मांग चुके है।