March 7, 2026

​नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और गलत काम करने वाला युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अनखीर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी नाबालिग बेटी चार फरवरी को अचानक बिना कुछ बताए घर से चली गई है। इस शिकायत पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी अनखीर की टीम ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर आरोपी युवक राहुल (उम्र 19) को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल झारखंड के मन्जोली जिले के गांव चोरिया का निवासी है और हाल फरीदाबाद के श्याम नगर झुग्गी, अनखीर में रह रहा था।

पूछताछ में पता चला कि राहुल शादीशुदा है और उसने नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर पहले मथुरा ले गया, फिर तुगलकाबाद में एक किराए के मकान में उसके साथ रहा। इस दौरान उसने लड़की के साथ गलत काम किया।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।