June 12, 2026

नगर निगम अब सड़कों पर गोवंश छोड़ने वालों से सख्ती से निपटेगा

Faridabad/Alive News: गोवंश के सड़कों पर होने की वजह से होने वाले हादसों को कम करने के मद्देनजर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने निर्देश दिए हैं कि वह सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को गौशाला में पहुंचाएं और यदि कोई व्यक्ति पकड़े गए गोवंश को अपना बताता है तो उसे ऊपर ज्यादा से ज्यादा जुर्माना लगाया जाए ।

उपरोक्त विषय में निगम आयुक्त के आदेशों पर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉ नीतिश परवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गोवंश को सड़क पर छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान होने पर पहली बार में 5000 दूसरी बार में 10000 और तीसरी बार में 21000 का जुर्माना लगाया जाता है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, उन्होंने पशु पालकों से अनुरोध किया है कि वह सड़कों पर अपने पशुओं को अथवा गोवंश को खुले में ना छोड़े गोवंश के खुले में घूमने से जहां हादसे होते हैं और शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि नगर निगम के सभी जॉन के सेनेटरी विभाग को इस बारे में अवगत करा दिया गया है कि वह इस अभियान को चलाएं ताकि लोगों को रोड पर घूमने वाले गोवंश अथवा आवारा पशुओं से निजात मिल सके।