September 16, 2026

रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हुआ एक युवक

Palwal/Alive News : कैंप थाना क्षेत्र से 25 वर्षीय युवक रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गया। पुलिस ने युवक की पीड़ित बहन की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी प्रदीप के अनुसार प्रकाश कालोनी निवासी सीमा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई महावीर गत 17 जुलाई को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चला गया। जिसको काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका आज तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।