March 8, 2026

फरीदाबाद पुलिस के 6 पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान पूर्वक विदाई समारोह

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस के 6 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए, जिनके सम्मान में पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21सी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि समारोह में फरीदाबाद पुलिस में लंबे समय तक सेवा देने वाले इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, महेश कुमार, विजय कुमार, नवल किशोर, ईएसआई मुस्ताक अहमद और ईएएसआई सुरेंद्र सिंह को भावपूर्ण विदाई दी गई।

इस अवसर पर डीसीपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया अध्याय है। पुलिस विभाग में दिए गए आपके योगदान, परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी ने पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाई है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सेवानिवृत्ति केवल एक औपचारिकता है, आप हमेशा फरीदाबाद पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ और सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीं।