March 7, 2026

फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय में हर सोमवार लगेगा समाधान कैंप

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद नगर निगम की ओर से लोगों की समस्याओं के जल्दी समाधान के लिए साप्ताहिक समाधान कैंप लगाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर यह कैंप अब हर सोमवार को आयोजित किया जाएगा।

यह समाधान कैंप नगर निगम मुख्यालय फरीदाबाद के कमरा नंबर 96 में लगाया जाएगा। कैंप का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी सुमन रतरा ने बताया कि इस कैंप में सीवर, प्रॉपर्टी टैक्स और प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जोन-1 और जोन-2 के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहेंगे और लोगों की शिकायतें सुनकर उनका जल्द निपटारा करेंगे।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय दिन और समय पर कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं और इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।