Faridabad/Alive News : गाजीपुर गांव के साथ लगती झुग्गियों में रहने वाले एक 15 वर्षीय लड़का बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। झुलसी अवस्था में आसपास के लोगों ने लडके को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
बीते वीरवार को गाजीपुर की झुग्गी में रहने वाला यह लड़का नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पर चढ़ा था और बिजली की तारे नीचे होने के कारण लड़का उसकी चपेट में आ गया और झुलस गया। बच्चों को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां जाकर पता चला कि लड़के के शरीर का एक साइड का हिस्सा पूरी तरीके से पैरालाइज हो चुका है।
मिली जानकारी के मुताबिक जब यह दुर्घटना हुई आसपास के लोगों ने बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन करंट तेज होने के कारण छुड़ाने वाले भी बच्चे से दूर गिर गए जैसे तैसे बच्चे को बचाया और निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
क्या कहना है प्रत्यक्षदर्शियों का
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने करीब 10 से 12 बार बिजली की तारे ढीली होने के कारण नीचे होने की शिकायत बिजली दफ्तर में की है, लेकिन आज तक बिजली विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की, जिसकी वजह यह हादसा हुआ है। लोगों को यह तारे नीचे होने के कारण खतरा बना हुआ है।
लोगों ने हादसे की कंप्लेंट पुलिस को दी है लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई है। बिजली विभाग वाले भी अभी तक इस हाथ से को लेकर दुर्घटना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। झुग्गी निवासियों ने मिलकर 30 से 35 हजार चंदा इकट्ठा कर बच्चे का इलाज करा रहे हैं।
प्लॉट मालिक का कहना था कि हम तार ढीली होने की रोज कंप्लेंट करते आ रहे हैं। प्लॉट के पास ही ट्रांसफार्मर लगा है और उस ट्रांसफार्मर से बिजली काटने के लिए कर्मचारी हर रोज आते रहते हैं। मैंने एसडीओ को भी फोन कर घटना की जानकारी दी लेकिन उन्होंने मेरा फोन काट दिया। अभी तक हमें ना ही पुलिस की तरफ से और ना ही बिजली विभाग की तरफ से ना तो आश्वासन मिला है ना कोई कार्यवाही हुई है। यहां पर बिजली की हाईटेंशन तारे 8 फीट तक नीचे पहुंची हुई है।

