October 2, 2024

जीवा स्कूल की अध्यापिका का टाटा एज ज़ोनल टॉप 8 में हुआ सिलेक्शन

Faridabad/Alive News: जीवा पब्लिक स्कूल की गणित की अध्यापिका अनुराधा शर्मा ने टाटा एज पैन इंडिया की ओर से आयोजित सातवें सी.सी.सी प्रतियोगिता में ज़ोनल लेवल के लिए क्वालीफाई किया और उनका सिलेक्शन ज़ोनल लेवल पर टॉप 8 में हुआ। उन्होंने टाटा एज के माध्यम से गणित के पाठ्यक्रम को सरल एवं रोचक बनाकर बच्चों की गणित प्रति के रूचि को भी बढ़ाई।

जीवा पब्लिक स्कूल की यह विशेषता है कि यहां छात्रों को तकनीकी शिक्षा के प्रत्येक पक्ष से अवगत किया जाता है। शिक्षा
के आधुनिक ढंग व नवीनीकरण से अवगत कराने के लिए अनेक प्रकार के प्रयोग किए जाते हैं। इसके लिए विद्यालय में टाटा एज टूल्स का भी प्रयोग किया जाता है।

अनुराधा शर्मा के अनुसार अधिकतर बच्चे गणित से घबराते हैं और वे विषय को ठीक से नहीं समझ पाते हैं। बच्चों का यह डर विभिन्न क्रियाकलापों व गतिविधियों के माध्यम से दूर कर सकते हैं। इसके लिए तकनीकी सहायता ले सकते हैं। आज के समय में हमारे पास तकनीकी शिक्षा के रूप में अनेक उपकरण उपलब्ध हैं। विशेष रूप में टाटा एज टूल्स एक सशक्त माध्यम है। अनुराधा मैम ने टाटा एज पर मैथ्स के कठिन विषयों को सरल बनाने के लिए कई मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद वीडियो बनाए एवं बच्चों को दिखाए जिससे बच्चों में गणित के प्रति लगाव एवं उत्साह भी दिखा।

विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान एवं उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान ने अनुराधा के उल्लेखनीय कार्यों के लिए उनकी बहुत प्रशंसा की। एकेडमिक एंड एक्सिलेंस हेड मुक्ता सचदेव एवं प्रधानाचार्या अपर्णा शर्मा ने भी उनके इस कार्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दी।