October 25, 2024

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने विद्यार्थियों को किया संबोधित, बताया समाज सेवा का महत्व

Faridabad/Alive News: जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार और मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने शुक्रवार को समाज सेवा की अवधारणा पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया। कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय के सामाज कार्य विभाग के सेवानिवृत्त अध्यक्ष प्रो सी.पी सिंह विद्यार्थियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि का संचार मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। सत्र का संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ. अखिलेश त्रिपाठी एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. के एम ताबिश की देखरेख में किया गया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर सीपी सिंह ने व्यक्तिगत कल्पना के बारे में कहा कि कैसे व्यक्तिगत कल्पना प्रत्येक के लिए अलग-अलग होती है। सामाजिक कार्यकर्ता मानवाधिकारों और सामाजिक न्याय की अवधारणाओं पर अपना अभ्यास करने के लिए बाध्य हैं।

उन्होंने बताया कि समाज कार्य मूल्य प्रत्येक व्यक्ति और समाज के लिए बुनियादी हैं। उन्होंने आज और बीते हुए कल के बीच के बदलाव को विद्यार्थियों को समझाया।
विद्यार्थियों ने इस संबंध में अपने प्रश्न रखे। जिसका बड़ी सरलता से प्रोफेसर ने अर्थ समझाया। महाविद्यालय में पहुंचने और विद्यार्थियों को संबोधित करने के लिए अध्यापकों ने प्रोफेसर का आभार प्रकट किया।