June 13, 2026

चोरी का वाहन खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक है। आरोपी पलवल जिले के हथीन एरिया का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से एनआईटी नम्बर-5 से चोरी की मोटरसाइकिल सहित थाना एनआईटी के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।