September 28, 2026

अवैध हथियार सहित आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी का नाम सोल्जर उर्फ आसूबा है जो बिहार के नालंदा एरिया में स्थित बैगनाबाद गांव का रहने वाला है और फरीदाबाद के हरकेश नगर में किराए के मकान पर रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पल्ला एरिया से आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया।

आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद किया गया। आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऑटो ड्राइवर है जो आरोपी ने करीब एक महीने पहले यह पिस्टल 8500 रुपए में खरीदी थी।