October 1, 2024

हवन व भंडारे के साथ हुआ नौ दिवसीय रामकथा का समापन

Faridabad/Alive News: मानव सेवा समिति द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर सेक्टर 8 में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा का समापन यज्ञ हवन व भंडारे के साथ हुआ। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी जगत प्रकाश त्यागी ने यज्ञ व हवन की महत्ता बारे में बताया कि यज्ञ हवन करके ही कथा संपूर्ण मानी जाती है। यज्ञ हवन करने से सभी इष्ट देव प्रसन्न होते हैं, सभी मनोकामना पूरी होती है।

रामकथा के समापन पर कलश यात्रा में भाग लेने वाली मानव परिवार की 141 महिलाओं, अध्यक्ष कैलाश शर्मा, मुख्य संयोजक रांतिदेव गुप्ता, मुख्य यजमान कैलाश चंद शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका, मुख्य प्रबंधक संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुधीर चौधरी, प्रबंधक अनूप गुप्ता, चेयरमैन महिला मंडल उषाकिरण शर्मा, राज राठी, सीमा मंगला, सरिता गुप्ता, रमा सरना, संध्या मिश्रा, सुधा गर्ग, कुसुम वशिष्ट, संतोष दहिया, कुसुम बंसल, संयोजक अमर बंसल, प्रेम पसरीजा, अरुण आहूजा, समस्त कार्यकारिणी ने महामंडलेश्वर त्यागी व उनकी समस्त मंडली, कथा के सफल आयोजन में तन मन धन से पूर्ण सहयोग देने वाले सभी संरक्षक, मुख्य यजमान कैलाश चंद शर्मा, मुख्य संयोजक रांतीदेव गुप्ता, मुख्य प्रबंधक संजीव शर्मा आदि शामिल रहें।