March 11, 2026

अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गुरमीत सिंह है जो राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बस स्टैंड बल्लभगढ़ से अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी को काबू करके सिटी बल्लभगढ़ थाने लाया गया और उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भरतपुर से कई बार चोरी की नियत से फरीदाबाद आता जाता रहता