October 1, 2024

कांग्रेस वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह ने शहर की बदहाली पर जताई चिंता

Faridabad/Alive News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह ने शहर की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होने कहा कि शहर की आज बद से बदतर हालत है। सड़कें खुदी हुई है सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर भरा हुआ है। हल्की सी बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो जाता है और लोगों के घरों तक में पानी घुस आता है।

विजय प्रताप सोमवार को सेक्टर 48 में जलभराव एवं सीवर ओवरफ्लो से परेशान लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 8 साल बाद भी अपने द्वारा की गयी पुरानी घोषणाओं को भूले पड़े है। मुख्यमंत्री ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी के हालातों का जायजा लिया। ग्रीन फील्ड कॉलोनी वो कॉलोनी है जहां पिछले दिनों अंडरपास पर स्कूल की एक बस फंस जाने के कारण 40 बच्चों की जान आफत में आ गई थी।