October 27, 2026

150 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : शराब तस्करी करने करने वाले आरोपी को पुलिस ने 150 पेटी अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेंद्र के रूप में हुई है, जो पलवल का रहने वाला है और फिलहाल बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रहा है

आरोपी से अवैध शराब में 90 पेटी अवैध देशी शराब मस्ताना, 10 पेटी किंगफिशर बियर, 19 पेटी ओसियन ब्लू, 10 पेटी मेजिक मूवमेन्ट, 8 पेटी रोयल स्टेग, 4 पेटी स्टेरलिंग रिजर्व, 4 पेटी रोयल चैलेंज, 3 पेटी ओल्ड मोक, 2 पेटी रोयल ग्रीन की शामिल थी।