September 16, 2026

बडख़ल विधायिका ने 44 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड़ का किया उद्धाटन

Faridabad/Alive News : बडख़ल विधानसभा की विधायिका ने रविवार को एसजीएम नगर सी ब्लॉक, राहुल पब्लिक स्कूल वाली गली के साथ 14 अन्य गलियों का 44 लाख रुपए की लागत से बनने वाली रोड़ का उद्घाटन किया।

इस मौके पर विधाियका ने कहा कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र को सुंदर एवं सुसज्जित बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र में जहां भी जरूरत होगी, वहां कार्य कराए जाएंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार मनोहर लाल के नेतृत्व में एकतरफा विकास कार्य कर रही है। इसके लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी और तेजी से विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र की जो अन्य सड़कें टूटी हुई हैं। उन सड़कों पर भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।

उन्होंने लोगों से कहा कि जहां भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं, वो संपर्क करें, जल्द से जल्द वहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर उनके साथ रामपाल भारद्वाज, सत्येन्द्र पांडे मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष कर्मवीर बैसला, मुरारी लाल गर्ग, राकेश भंडारी, विक्रम रावत, नितेश भड़ाना, गुलशन भारद्वाज, सुमेर सिंह कटारिया, डॉ. सुभाष कौशिक, समरेन्द्र पांडे, परमेश भारद्वाज, नीरज यादव, प्रयाग राणा, नरेश सोनी आदि मौजूद रहे।