March 12, 2026

तकनीकी खराबी के कारण देरी से चल रही दिल्ली मेट्रो, यात्री हो रहे परेशान

New Delhi/Alive News : दिल्ली मेट्रो में पिछले कुछ दिनों से तकनीकी खराबी आने से ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। जिसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार रेड लाइट पर इंद्रलोक और पीतमपुरा के बीच मेट्रो अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। हालांकि अन्य सभी लाइनों पर सब कुछ सामान्य है।

जानकारी के अनुसार मेट्रो में सोमवार को भी यह दिक्कत सुबह 9 बजे के करीब हुई है। ये ऐसा समय है जब सफर करने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक होती है। इस समय लोग ऑफिस, कॉलेज और अन्य कार्य के लिए घरों से निकलते हैं। ऐसे समय में मेट्रो सेवाओं में देरी होने पर बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी हुई है और मेट्रो स्टेशनो पर कुछ ही मिनट के अंदर भारी भीड़ इकट्ठा होने लगती है।