August 24, 2026

टेक्सटाइल फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर

New Delhi/Alive News : गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित दीनानाथपुरपुठी में एमजी रोड पर टेक्सटाइल फैक्टरी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पिछले पांच घंटे से दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। राहत की बात यह है कि हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार मसूरी में शिव शंकर टेक्सटाइल नाम से फैक्टरी है। ट्रांसफर्मर खराब होने के कारण फैक्टरी रविवार से बंद पड़ी थी। अचानक सोमवार सुबह आग लगने की सूचना से आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। टीम कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।