March 13, 2026

उपायुक्त ने सीएचसी कुराली में ऑक्सीजिन प्लांट और आईसीयू सेंटर का किया उद्घाटन

Faridabad/Alive News : आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सीएचसी कुराली में ऑक्सीजिन प्लांट तथा आईसीयू व वेंटीलेटर सेंटर का उद्घाटन किया गया। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऑक्सीजन प्लांट तथा आईसीयू और वेंटीलेटर सेंटर ग्रामीण आंचल में स्वस्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने व आपात स्थिति में मरीजों के उपचार करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस मौके पर गांव कुराली के निवर्तमान सरपंच सुरेंद्र बोहरे और गणमान्य नागरिकों द्वारा आए हुए मेहमानों का पुष्प गुच्छा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। हरियाणा स्टेट सीएसआर ट्रस्ट के चेयरमैन बोधराज सीकरी, वाईस चेयरमैन गौरव सिंह, अतिरिक्त सीईओ अमित दुबे और समाजसेवी सुधीर नागर, पवन शर्मा, नैसकॉम फॉउन्डेक्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता की उपस्थिति रहें।