September 16, 2026

देश में बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा संक्रमित मराजों की पुष्टि, 23 लोगों की हुई मौत

New Delhi/Alive News : देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण नए 13 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मराजों की पुष्टि हुई है और मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

शनिवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 13,216 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 23 लोगों की महामारी से मौत हुई है। सक्रिय केस भी 5045 बढ़कर 68,108 हो गए। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.73 फीसदी हो गई। शुक्रवार को देश में 12,847 नए संक्रमित मिले थे और 14 लोगों की मौत हुई थी।