March 12, 2026

सक्षम ने ओपन नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Faridabad/Alive News : सैक्टर- 30 स्थित डी. ए. वी पुलिस पब्लिक स्कूल की आठवीं कक्षा के छात्र सक्षम अहलावत ने आंध्र प्रदेश में आयोजित ओपन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस दौरान डी.ए.वी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या हेमा अरोड़ा ने फूल मालाएं पहनाकर छात्र का हौंसला बढ़ाया और पुष्प भेंट किया गया। सक्षम ने गांव साहूपुरा में स्थित, परशुराम तीरंदाजी अकादमी में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया। गौरतलब है कि सक्षम के पिता सिपाही मनोज क्राइम ब्रांच सेक्टर – 30 में कार्यरत हैं। जिन्हें समय–समय पर पुलिस आयुक्त द्वारा उनकी कर्तव्यनिष्ठता के लिए सम्मानित किया गया है।