May 20, 2024

26 को प्रदेश के सभी विभागों में तैनात कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

Faridabad/Alive News: आज प्रदेश महासचिव सुनील खटाना की मौजूदगी में जनस्वास्थ्य विभाग सैक्टर-6 में हरियाणा कर्मचारी महासंघ कार्यालय पर कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। जिसमें समस्याओं से अवगत कराते हुए कर्मचारियों ने अपनी बात रखी। प्रदेश महासचिव सुनील खटाना ने कहा कि 13 अप्रैल को एचकेएम यूनियन के शिष्टमंडल को जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की परेशानियों को लेकर चीफ इंजीनियर की ओर से मीटिंग का समय दिया गया।

लेकिन जैसे ही निश्चित समय पर यूनियन का शिष्टमंडल कार्यलय में प्रवेश करता हैं। बिना पूर्व सूचना के कार्यलय द्वारा संगठन के साथ मीटिंग को रद्द करने का मौखिक संदेश दिया गया। जिसका यूनियन के पदाधिकारियो ने लोकतांत्रिक तरीके इसका विरोध किया व 18 मई 2022 को कार्यलय के घेराव का नोटिस दिया। कर्मचारियों की समस्याओं और विभाग के कार्य से ऐसे अधिकारियों का कोई सरोकार नही है।

कर्मचारी महासंघ ने यह निर्णय लिया है कि 26 अप्रैल को विभाग और सरकार द्वारा की गई दमनकारी कार्यवाही के विरोध मे प्रदेश के सभी विभागों में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आहवान पर इस गर्मी के मौसम में मजबुरन 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।