March 10, 2026

उपायुक्त ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला अर्पण कर किया नमन

Palwal/Alive News : उपायुक्त कृष्ण कुमार ने गणतंत्र दिवस समारोह के उपरांत गांधी सेवा आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला अर्पण कर उन्हें नमन किया। उपायुक्त ने गांधी आश्रम में स्थपित म्यूजिम का अवलोकन किया तथा प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम वैशाली सिंह मौजूद रहे।

गांधी आश्रम के प्रधान देवीचरण मंगला ने उपायुक्त सहित सभी का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह के रूप में गांधी जी की तस्वीर भेंट की। योगाचार्य गुरमेस के मार्गदर्शन में बच्चों ने योग का प्रदर्शन भी किया। उपायुक्त ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता, महेन्द्र कालरा, एसपी मित्तल,विनोद बंसल, यशपाल मंगला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।