September 16, 2026

दहेज की मांग पूरी ना होने पर टूटी शादी, मामला दर्ज

Chandigarh/Alive News : दहेज की मांग पूरी ना होने पर रोहतक जिले में शादी टूटने का एक मामला सामने आया है। शादी से पहले युवक ने वधू पक्ष से 10 लाख रुपये की मांग की थी। जब वधू पक्ष वर पक्ष की मांग पूरी नहीं कर सका तो लड़के ने शादी से इंकार कर दिया और बारात वापस लौट ली। लड़की के पिता ने आरोपी व उसके परिवार के नौ लोगों के खिलाफ थेन में शिकायत दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता अगस्त 2020 में भिवानी जिले में हुआ था। 30 अगस्त को वे लड़के के घर गए। उसी दौरान वर पक्ष ने उनके सामने कार देने व रोहतक में अच्छे होटल या गार्डन में शादी करने की मांग की। दिसंबर 2020 में रोहतक में कार्यक्रम हुआ था, जिसमें उनके तीन लाख रुपये खर्च हो गए।

जानकरी के मुताबिक इसके बाद लड़के के पिता ने रिश्तेदारों को सोने की अंगूठी देने की मांग की। उसने मांग मंजूर कर ली, लेकिन फिर लॉकडाउन लग गया। अब 21 नवंबर 2021 को शादी तय हुई। उसने पूरी तैयारी कर ली। तभी लड़के के परिवार वालों की मांग आई कि रोहतक के टॉप होटल में शादी करनी होगी।

इतना ही नहीं लड़के ने 10 लाख नकद मांगे। वधू पक्ष ने जब नकद देने से मना कर दिया तो लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। उसका शादी से पहले ही लाखों रुपये खर्च हो गए। अब वधू पक्ष संबंधित मामले में लड़के व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।