May 19, 2024

फर्रुखाबाद में गुस्साए कैदियों ने जेल में लगाई आग, मचा हड़कंप

Lucknow/Alive News : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कैदियों द्वारा पथराव करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक बंदी कैदी की मौत पर उसके साथी कैदी भड़क गए। गुस्साए कैदियों ने पथराव कर जेल में आग लगा दी। सूचना मिलते ही जेल और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। बंदियों ने जेलर और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। हमले में 30 पुलिसकर्मी घायल होने की खबर है। वहीं कई बंदी भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई रेफर किया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर बंदियों ने हंगामा कर दिया।

मौके पर पहुंचे जेलर और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी बंदियों ने हमला कर दियाऔर उनके साथ जमकर मारपीट की। जेल से तीन गोलियां चलने की आवाज आई।

बंदियों का आरोप है कि संदीप को समय से इलाज नहीं मिला। इसलिए उसकी मौत हो गई। दिवाली के दिन सही भोजन न दिए जाने का भी बंदियों ने आरोप लगाया है।