March 14, 2026

बल्लभगढ़ : रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर बनी दीवार टूटने से बड़े हादसे की आशंका

Faridabad/Alive News : बल्लभगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर बनी दिवार टूटने से बड़े हादसे का खतरा बन गया है। बरसात में इस दिवार का बड़ा हिस्सा भरभरा कर टूट गया। जिसके कारण आवागमन में तो बाधा हो ही रही है, साथ ही रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर बनी दिवार के टूटने से हादसे का डर भी बना हुआ है।

हालाँकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने टूटी हुई दिवार के साथ बेरिकेटिंग कर दी है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि दो साल पहले ही इस दिवार को पुन बनाया गया था. फिर भी इतनी जल्द इसके टूट जाने से भ्रस्टाचार की बू आ रही है।