March 14, 2026

वेतन की मांग को लेकर कच्चे कर्मचारियों ने की सांकेतिक हड़ताल

Palwal/Alive News : जिला सिविल अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग के कच्चे कर्मचारियों ने मासिक वेतन की मांग को लेकर दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। कर्मचारियों ने विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सर्व कर्मचारियों संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा, सुपरवाइजर सबरजीत व कर्मचारी गुडिया ने बताया कि कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है।

जिसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। घर में खाने तक का राशन नहीं है। स्कूलों में बच्चों की फीस जमा नहीं हो रही है, जिसके चलते उनके बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया है। कर्मचारियों ने कोरोना काल के दौरान फस्ट लाईन वर्कर अपनी सेवाएं दी। जिसके बाद सरकार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कोरोना योद्धा कहती है। वहीं विभाग की लापरवाही के कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि उनकी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो आगामी 11 तारीख जिले की सभी सीएचसी-पीएचसी में कार्यरत कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।