March 4, 2025

18 वर्षीय लापता युवक को बरामद कर किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Alive News : मिसिंग सेल प्रभारी ने बताया कि लड़के के परिजनों ने जानकारी दी कि दिनांक 15 अगस्त को लड़का घर से बिना बताए निकल गया था। जिसको काफी तलाशने के बाद भी कही कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना थाना ओल्ड में दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी।

पुलिस कंट्रोल रुम से सभी थाना चौकियों में सूचना भेजी गई। फोटो सोशल मीडिया के पुलिस व्हाट्सएप ग्रपों में डालकर लडके के बारे में पता किया। पुलिस टीम ने लडके के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए तकनीकी की सहायता ली और लापता लड़के को भारत कालोनी फरीदाबाद से बरामद किया गया।

लड़के के परिजनों ने बताया कि लडके का मनोवैज्ञानिक डॉक्टर से ईलाज चल रहा है। जो घर से अपनी स्कूटी लेकर गैस सिलेंड़र, चूल्हा, टेवल फैन, लैप- टॉप, मोबाईल फोन लेकर घर से निकल गया था। पुलिस की पूछताछ में लड़के ने बताया कि वह एक स्थान पर परेशान हो जाता है। जिसके कारण वह घर छोडकर भारत कालोनी में किराए पर रह रहा है। पुलिस टीम ने कागजी कार्रवाई कर लड़के को परिजनों के हवाले कर दिया है।