March 12, 2026

जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने किया जनकल्याण के लिए यज्ञ

Faridabad/Alive News : सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनाराण दिव्यधाम (सिद्धदाता आश्रम) में अधिष्ठाता श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने डेल्टा प्लस वायरस से मुक्ति के लिए यज्ञ किया। उन्होंने कहा कि इस यज्ञ के माध्यम से उन्होंने परमपिता परमात्मा से सभी जीवों को रोगमुक्ति की भी प्रार्थना की।

डेल्टा प्लस वायरस का मामला फरीदाबाद में भी उजागर होने को स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कड़ाई से लिया है। उन्होंने आश्रम में इस वायरस के खात्मे के लिए विशेष यज्ञ किया। करीब 24 घंटे चले इस यज्ञ में दर्जनों पुरोहितों के साथ उन्होंने समिधा डाली। स्वामी जी ने बताया कि वैदिक सनातन धर्म में प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति के लिए अनेक उपाय मौजूद हैं। जिनका प्रयोग कर हम सर्वसमाज को रोगमुक्त और संपन्न बनाए रख सकते हैं।

गौरतलब है कि इस कोरोना काल में श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से समाज का भरसक सहयोग किया गया। इसमें प्रशासन के साथ मिलकर और आश्रम में भोजन का वितरण करना, वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन करना व अन्य जरूरी सामान को बांटना आदि शामिल हैं। इसी कड़ी में आज का यह यज्ञ भी महत्वपूर्ण किरदार निभाएगा।