March 12, 2026

हरियाणा के 8 जिलों को मिलेगी सीएनजी, पीएनजी व एलपीजी गैस पाईप लाईन की सुविधा

Chandigarh/Alive News : हरियाणा के 8 जिला क्षेत्र ऐसे है जहां अभी तक सीएनजी, पीएनजी व एलपीजी पाईप लाईन की पहुँच नहीं है। वहां केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा उद्योगों को पर्यावरणीय अनापत्ति प्रदान किए जाने में छूट प्रदान की गई है।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पर्यावरण से संबंधित हरियाणा राज्य के विभिन्न विषयों के संदर्भ में नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर के साथ उनके निवास स्थान पर बैठक की।

बैठक के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अब राष्ट्रीय राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र में सीएनजी, पीएनजी व एलपीजी का उपयोग किया जाएगा। अब कोयला व अन्य परंपरागत उर्जा स्त्रोतों का उपयोग नही किया जाएगा। हालांकि कि कंपनियों के पाईप लाईन के कार्य भी प्रगति पर हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के यमुनानगर जिला में काफी लंबे समय से स्थापित 15 फारमल्डीहाइड औद्योगिक इकाईयों को पर्यावरणीय अनापत्ति भी शीघ्र प्रदान कर दी जाएंगी, ताकि वे औद्योगिक इकाईयां निर्बाध रूप से चलती रहें।