March 12, 2026

अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Palwal/Alive News: पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो जगह से बैगर परमिट वाली शराब को बरामद किया है। एक जगह तो आरोपी को काबू कर लिया गया जबकि दूसरी जगह से आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार कैंप थाना पुलिस ने शमशाबाद कालोनी निवासी चरण सिंह को कालोनी से काबू कर उसके कब्जे से 54 पव्वा देशी शराब को बरामद किया है। इसी प्रकार हसनपुर थाना पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गांव घासेड़ा निवासी हरकेस गांव स्थित भूसे के कमरे में अवैध रुप से शराब बेच रहा है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। मौके से 96 पव्वा देशी शराब को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।