September 28, 2024

दहेज प्रताड़ना: विवाहिताओं को जान से मारने की धमकी देते हुए किया बेघर

Palwal/Alive News: शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अलग-अलग जगह से दो विवाहिताओं को प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने के मामले प्रकाश में आए हैं। वहीं एक पीड़िता ने पति पर यौन-शोषण करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायतों पर ससुराल पक्ष के सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार गांव थंथरी निवासी कृष्णा ने चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी शादी सोनीपत जिले के कलेना निवासी रवि उर्फ रविंद्र के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने यथा संभव दान-दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।

दहेज लाने में अमसर्थता जताने पर पीड़िता को पति, देवर बीरू व सा शीला ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस आने को कह दिया। इसी प्रकार एक पीडि़ता ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसे पति, सास, ससुर व ननंद ने घर से निकाल दिया। वहीं पीड़िता का आरोप है कि पति अप्राकृतिक संबंध भी बनाता है। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।