September 28, 2024

Corona Update: हरियाणा में बीते 24 घंटे में आए 3183 नए मामले, 106 की मौत

Chandigarh/Alive News: प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी होने लगी है। दूसरी लहार का कहर अब काम होने लगा है। यह प्रदेश वासियों के लिए राहतभरी खबर है। रिकवरी दर बुधवार को बढ़कर 94.75 प्रतिशत पहुंच गई। बीते 24 घंटे में 3183 नए मामले सामने आए और 5476 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक दिन की पॉजिटिविटी दर 6.02 प्रतिशत और दूसरी लहर की संक्रमण दर 15.23 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.0 फीसदी है। 

सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 31,644 रह गई है। राहत की बात है कि 19 जिलों में 200 से कम केस आए हैं। सिरसा में 547, रेवाड़ी 305 और हिसार में 264 नए केस मिले हैं। बुधवार को 52,762 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं 40,822 ने पहली और 3329 ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। प्रदेश में अब तक 54,83,366 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में कोरोना से 106 लोगों की मौत हो गई। इनमें हिसार में 16, सिरसा 13, जींद 14, गुरुग्राम-भिवानी 7-7, महेंद्रगढ़-फतेहाबाद-करनाल-कुरुक्षेत्र 4-4, पानीपत, 5 रेवाड़ी-पलवल-चरखी दादरी 3-3, अंबाला-पंचकूला-नूंह-फरीदाबाद सोनीपत 2-2, यमुनानगर कैथल 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।