June 12, 2026

हरियाणा: आगामी दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत

Chandigarh/Alive News: हरियाणा में 30 मई के बाद लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की सम्भावना है। इससे पहले 29 तक प्रदेश में तापमान बढ़ेगा और गर्मी सताएगी। मौसम विभाग ने 30 और 31 मई को अंधड़ और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल, गर्मी का सितम जारी है और आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार अनुसार प्रदेश में 29 मई तक मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़ेगा और बीचबीच में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तामपान 43 डिग्री के भी पार जा सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। लेकिन 30 और 31 मई को अंधड़ और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों लोगो को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है।