March 13, 2026

रहस्यमयी परिस्थिति में लड़की हुई लापता

Palwal/Alive News : शहर थाना क्षेत्र से 20 वर्षीय लड़की रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने लड़की के पीड़ित भाई की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी दीपक के अनुसार एक पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी बहन गत 24 मई को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसको काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहींमिला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।