September 16, 2026

आईएमए की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 9 जिलों के जिलाध्यक्ष नियुक्त

Chandigarh/Alive News: इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें हरियाणा प्रदेश में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
आईएमए राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार संजय राय के निर्देश पर और राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य डॉ. इंद्रा राय, पत्रकार नीलम त्रिखा, वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण गुप्ता व दीपक शर्मा ” शक्ति” की संस्तुति पर जिसमें 9 जिलों के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए है।

पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए आईएमए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय ने बताया कि जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ अमित कुमार यादव, जिला अध्यक्ष पानीपत अनीश कुमार, जिला अध्यक्ष जींद संजय तिरंगाधारी, जिला अध्यक्ष चरखी दादरी नरेन्द्र मंदोला, जिला अध्यक्ष रेवाड़ी चैन सिंह, जिला अध्यक्ष सिरसा संसार भूषण दिवाकर, जिला अध्यक्ष रोहतक रोहतक विकास ओहल्याण, जिला अध्यक्ष भिवानी नवीन कुमार आदि 9 जिला अध्यक्षो को लेटर जारी कर नियुक्त किया गया।

आईएमए हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गौरव शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी व साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए भी कहा गया। उन्होंने कहा कि आईएमए पत्रकारों के हितों की लड़ाई के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। हमें अपने अधिकारों की लड़ाई को कलम की ताकत के साथ साथ भाईचारे व एकजुटता से लड़ना होगा। गौरव शर्मा ने कहा कि आईएमए पत्रकारों के हितों, रक्षा के लिए सदैव आगे रहेंगी।