September 20, 2026

” हरियाणा एक – हरियाणवी एक ” का छात्रों ने दिया सन्देश

फरीदाबाद : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेवला महाराजपुर में स्कूल की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में एक शांति,सहयोग व् सदभावना को लेकर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए ।

cb8fc0da-1317-4483-ad22-1b0f6bbf6bbc

सरकारी स्कूल मेवला महाराजपुर फरीदाबाद में प्रार्थना के वक्त सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठा, शांति ,सदभाव तथा सौहार्द को लेकर ” हरियाणा एक – हरियाणवी एक ” के सन्देश को लेकर शपथ दिलवाली गयी ।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रोग्राम अधिकारी सुशील कणवा ने बताया की शपथ के उपरांत स्कूली छात्रों द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन भी किया गया जिसको स्कूल की प्रधानाचार्य नीरज सिंह चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ।
इस अवसर पर मिडिल मुख्याध्यापिका अनीता ओबरॉय, भगवत डायल, गिरीश भारद्वाज , सुखदेव वशिष्ठ, गजेंदर सिंह, अजय कुमार आदि स्टाफ सदस्य मौजूद थे |