May 11, 2025

31 दिसम्बर से, साप्ताहिक श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन

Palwal/Alive News : गुडग़ांव रोड़ स्थित गिर्राज ग्रीन्स(वाटिका) में साप्ताहिक श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संस्था के लोगों ने बताया कि प्रात: ११ बजे से मंगल कलश यात्रा निकालकर अनुष्ठान किया जाएगा, जिसमें हजारों महिलाएं भाग लेंगी।

जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो व चौक-चौराहो से होते हुए समारोह स्थल पर पहुंचेगी। हवन का समय प्रात: ९ बजे तथा कथा का समय दोपहर 12 बजे से सांय 5 बजे होगा। 7 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य वाचक आचार्य पंडित अतुल कृष्ण दुबे होंगे।

इस यज्ञ का उद्देश्य भारत को एक बार फिर से जगत गुरू बनाने तथा जाति धर्म से ऊपर उठकर ब्रहमा शक्ति और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा दाऊ सेवा के चेयरमैन हरि ओम नारायण सिरकत करेंगे। कथा का समापन ६ जनवरी को होगा। रविवार 7 जनवरी को पूर्ण आहुति के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।