June 13, 2026

एक संघर्ष संस्था ने बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस त्यौहार

Faridabad/ Alive News: एक संघर्ष संस्था ने आज सेक्टर-21 बड़खल पुल के समीप लगाए जाने वाले स्कूल में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के बच्चों के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया।


इस अवसर पर बच्चों को जादू का खेल दिखाया गया और बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध नागपाल, रविंदर चावला, अजय बहल, आर पी शर्मा, तरुण मित्रा ने बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान एक संघर्ष संस्था की ओर से उपस्थित लगभग 150 बच्चों को लेखन सामग्री और खाद्य पदार्थ वितरित किये गए और सभी उपस्थित मेहमानों का समाज में बदलाव लाने के लिए उनके द्वारा किया जा रहे प्रयासों के लिए आभार प्रकट किया गया।
समारोह में प्रकाशदीप संस्था से सविता दत्त, टीना, सुधा शर्मा, मोनिका जेटली आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थीं।