Faridabad/Alive News: राजीव कॉलोनी सेक्टर-56 निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर 76 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी कृष और राज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पीड़ित ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी कि 2 नवंबर को उसका मोबाइल फोन अपने आप हैक हो गया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 76 हजार रुपये कट गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राज खाताधारक है और उसने अपना बैंक खाता आगे कृष को उपलब्ध कराया था। ठगी की रकम में से 50 हजार रुपये इस खाते में पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, राज बीए और कृष बीबीए पास है। दोनों हरिद्वार में सीएससी सेंटर चलाते हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

