November 29, 2026

आईआईटी-नीट की तैयारी का मौका, 10वीं के विद्यार्थी 5 दिसंबर तक करें आवेदन

Haryana Board new examination centre application for Secondary and Senior Secondary exams 2027

Faridabad/Alive News: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मौका मिलेगा। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से सुपर-100 योजना के तहत प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए परीक्षा 16 दिसंबर को होगी। इसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थी 5 दिसंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।

योजना के लिए पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण अनिवार्य है, जबकि इससे कम अंक वाले विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही जवाब पर चार अंक मिलेंगे और गलत जवाब देने पर एक अंक कटेगा। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद दी जाएगी।