November 28, 2026

तीन दिन में दो डिग्री तक गिरेगा दिन का तापमान, रात में ठंड बरकरार

Faridabad/Alive News: नवंबर के अंतिम दिनों में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले तीन दिनों में दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं होगा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम के अनुमान के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है।

वहीं, सोमवार को दिन का तापमान और गिरकर 27 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्माहट महसूस होगी, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा।