November 23, 2026

वाहन चोरी के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad Police arrested two accused and recovered two stolen motorcycles.

Faridabad/Alive News: शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए अपराध शाखा सेक्टर-56 और एवीटीएस सिकरोना की टीमों ने वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, अपराध शाखा सेक्टर-56 ने थाना सेक्टर-17 में दर्ज बाइक चोरी के केस में सूरदास कॉलोनी निवासी कमल को मेट्रो फ्लैट्स, सेक्टर-56 के पास से गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। दूसरी ओर, एवीटीएस सिकरोना टीम ने थाना मुजेसर में दर्ज स्कूटी चोरी के मामले में नूंह निवासी मोहम्मद को बाईपास रोड, सेक्टर-58 क्षेत्र से दबोचा और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है।