Faridabad/Alive News: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 18 नवंबर को एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करनेरा गांव निवासी सुमित के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने धीरज नगर से सुमित को काबू किया और तलाशी में उसके पास से अवैध देसी कट्टा बरामद किया। उसके खिलाफ थाना पल्ला में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा आगरा से 4 हजार रुपये में खरीदा था। उसके खिलाफ पहले भी अवैध हथियार व चोरी के मामले दर्ज हैं। जांच में स्कूटी चोरी के एक मामले का भी खुलासा हुआ है, जिसके लिए उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

